रुडकी, सितम्बर 10 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। बाइक सवार ग्रामीण को तमंचा दिखाकर मोबाइल फोन और नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा और एक हजार रुपये बरामद किए हैं। डेलना गांव निवासी मनीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रुहालकी दयालपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने तमंचा दिखाकर मोबाइल और 2,420 रुपये छीन लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: तमंचा दिखाकर बाइक सवार ग्रामीण से मोबाइल और नकदी लूटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...