रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह भी पढ़ें- लक्सर में तमंचा और पांच जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- लक्सर में बड़ी वारदात की फिरा...