Roorki News: ढाबे पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा संचालक का बेटा
रुडकी, अगस्त 24 -- Roorki News: बेड़पुर चौक के पास दो बाइकों से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने ढाबे पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने ढाबा संचालक के बेटे को निशाना बनाकर गोली चलाई। अचानक हुई फायरिंग से उसने भागकर अपनी जान बचाई। गोली ढाबे की दीवार में जा घुसी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। कलियर क्षेत्र के गांव बेड़पुर निवासी इदरीस का भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेड़पुर चौक के पास ढाबा है। रविवार रात इदरीस ढाबे के एक कमरे में सो रहा था, जबकि उसका बेटा सोएब ढाबे पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश ढाबे के पास पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और पैदल ढाबे तक पहुंचे। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.