Roorki News: ढंडेरा से चोरी बाइक लेकर घूम रहा था शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा
रुडकी, अगस्त 9 -- Roorki News: ढंडेरा से चोरी हुई बाइक के मामले में रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। ग्राम नगला इमरती निवासी आशीष त्यागी ने तीन अगस्त को कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति ढंडेरा से चोरी कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक नवीन चौहान को सौंपी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम गठित की।टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में अहम जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, रविवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने ढंडेरा के निकट रेलवे कॉलोनी से समीर निवासी राज विहार कॉलोनी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.