Roorki News: ढंडेरा में दो करोड़ ने नाला और मार्ग बनेगा
रुडकी, जुलाई 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। विधायक उमेश ने योगेश्वर पब्लिक स्कूल, देव एन्क्लेव, डिफेंस कॉलोनी और राजबिहार, ढंडेरा में जलभराव और खराब मार्ग की हालत देखी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक उमेश कुमार ने सोमवार को मौके का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि नाला और मार्ग नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.