Roorki News: ढंडेरा में ओवरब्रिज और रास्ते की मांग, सांसद को सौंपे दो ज्ञापन
रुडकी, अगस्त 14 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति और अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति ने शुक्रवार को सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिल कर क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण, आवागमन के लिए रास्ते और समिति के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार की मांग की। ढंडेरा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान समिति के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में ढंडेरा के पश्चिमी केबिन के रेलवे फाटक संख्या 512-सी पर फरवरी 2013 में स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की गई। इसके साथ ही पूर्वी केबिन से पश्चिमी केबिन तक आमजन के आवागमन के लिए 30 फुट चौड़ा रास्ता बनाने की मांग रखी गई। यह भी पढ़ें- रुड़की में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.