रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: रुड़की। साहित्यकार डॉ. राम शंकर सिंह को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में सुरजीत सिंह जोबन स्मृति साहित्य गौरव सम्मान दिया गया। उन्हें यह सम्मान हिंदी के प्रति समर्पण और हिंदी साहित्य में योगदान के लिए दिया गया। संस्कार भारती के प्रदेश साहित्य विभाग के संयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव, संस्कार भारती महानगर की अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा, महामंत्री विनय सैनी ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सलाहकार बने डॉ. श्रीगोपाल नारसन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...