रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के डॉ. देवेन्द्र कुमार को फोनिक्स विवि में चल रहे एनसीसी के प्री थल सेना शिविर की पिपिंग सेरेमनी में एनसीसी में लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की गई। कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश आलमिया और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने डॉ. देवेन्द्र कुमार को लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की। सैन्य अधिकारियों और एनसीसी स्टाफ ने उन्हें बधाई दीं। प्रीत विहार निवासी डॉ. देवेन्द्र के पिता बालेश्वर प्रसाद सेवानिवृत्त बीडीओ और माता सावित्री देवी गृहिणी हैं। उन्होंने 11 अप्रैल 2023 को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...