Roorki News: डॉ. आनंद भारद्वाज और श्रीगोपाल नारसन को किया सम्मानित
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: रुड़की। नवसृजन साहित्यिक संस्था की ओर से विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के नवनियुक्त अधिष्ठाता डॉ. आनंद भारद्वाज और पुनः उपकुलपति नियुक्त डॉ. श्रीगोपाल नारसन को सम्मानित किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने संरक्षक सुरेंद्र कुमार सैनी के नेतृत्व में दोनों को शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। डॉ. आनंद भारद्वाज ने संस्था का आभार जताया। वहीं, संस्था के सदस्य अनुपमा शर्मा और कुंवर सौ सिंह सैनी को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि के लिए चयनित होने पर बधाई दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.