Roorki News: डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल, तीन घंटे परेशान रहे ग्रामीण
रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। रुड़की के पुहाना सब स्टेशन से शुक्रवार को ग्रिड फेल होने से लक्सर तहसील क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों की बिजली करीब तीन घंटे बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रिड में खराबी के कारण लक्सर, खानपुर, सुल्तानपुर, रायसी, भिक्कमपुर, पिपली और लंढौरा क्षेत्र के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं होने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए। इससे गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। करीब तीन घंटे बाद तकनीकी खराबी दूर होने पर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर में डेढ़ सौ से अधिक गांव में बिजली गुल इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.