Roorki News: डीएवी रोड की सड़क धंसने से बढ़ा हादसे का खतरा
रुडकी, अगस्त 24 -- Roorki News: डीएवी रोड की सड़क एक बार फिर बरसात में धंसने लगी है। दो स्थानों पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने से हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए उसके आसपास चारों ओर बल्लियां लगाकर रास्ते को सुरक्षित किया गया है। सड़क धंसने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। डीएवी रोड शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क के धंसे हिस्से में गहराई बढ़ने के कारण वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। खासकर रात के समय यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि सड़क के नीचे पानी का रिसाव होने के बाद धीरे-ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.