Roorki News: डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी तेज, 11 प्रत्याशियों की सूची जारी
रुडकी, सितम्बर 26 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। कन्हैया लाल डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मोनू राम और सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि कोर कमेटी द्वारा सभी नामांकन पत्रों की जांच लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार की गई। जांच के बाद कुल 11 प्रत्याशियों को वैध घोषित किया गया है। प्राप्त सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर आर्यन और देवराज, उपाध्यक्ष पद पर मयंक और रजत, महासचिव पद पर मो. शाहनवीर और यश पंवार, सह सचिव पद पर दिव्यांशी मित्तल और खुशी धीमान, कोषाध्यक्ष पद पर अंजली शर्मा तथा विवि प्रतिनिधि पद पर हर्षवर्धन और निधिपाल का नामांकन वैध पाया गया है। यह भी पढ़ें- Nainital News: डीएसबी में 16 नामांकन पत्र वैध, उपाध्यक्ष में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.