Roorki News: डीएम कार्यालय पर जल्द होगी किसानों की विशाल महापंचायत : तोमर
रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। भाकियू तोमर की सभा में किसानों ने बताया कि इकबालपुर शुगर मिल बंद हो चुकी है और किसानों का करीब 121 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बकाया है। किसानों का आरोप है कि सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने स्मार्ट मीटर का विरोध कर कहा कि किसानों पर पांच हजार रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिए जाते हैं, जबकि बड़े उद्योगपतियों पर करोड़ों रुपये बकाया होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। किसानों ने नलकूप कनेक्शन निशुल्क देने, खेतों की बिजली मुफ्त करने, गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.