रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: रुड़की। सिविल अस्पताल रुड़की के डीईआईसी को लंबे समय बाद बाल रोग विशेषज्ञ मिल गया है। डॉक्टर सूरज ने सिविल अस्पताल रुड़की में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में ज्वाइन कर लिया है। इससे डीईआईसी सेंटर में आने वाले बच्चों को उपचार की सुविधा मिलने में राहत मिलेगी। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि डीईआईसी के लिए डॉक्टर सूरज ने बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि सेंटर में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से बच्चों की जांच और उपचार की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...