रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) के मुख्य गेट पर लगाए जा रहे नए बोर्ड में संस्थान के नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग गलत लिखे जाने का मामला चर्चा में आ गया। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने वाले संस्थान के प्रवेश द्वार पर ही नाम लिखने में हुई इस चूक की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल बोर्ड बदलवा दिया। मुख्य गेट पर संस्थान का नाम अंग्रेजी में लिखने के लिए नया बोर्ड तैयार कराया गया था। इसमें डीआईईटी लिखा जाना था, लेकिन ठेकेदार की ओर से तैयार बोर्ड में डीआईईटी की जगह डीआईईडी लिख दिया गया। कर्मचारियों ने बोर्ड लगाने का काम भी शुरू कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति की नजर गलत स्पेलिंग पर पड़ी और उसने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही डायट की प्रभारी प्राचार्य सरस्वती पुं...