रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: रुड़की। ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को जीआरपी लक्सर ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जीआरपी के अनुसार, 12 नवंबर को अजीत पासवान निवासी अंबाला कैंट ने शिकायत दी थी कि वह हरिद्वार से अंबाला जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के एस-4 कोच में यात्रा कर रहे थे। रुड़की रेलवे स्टेशन पर किसी अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को टीम ने रुड़की रेलवे स्टेशन के अंडरपास से काला सिंह निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद, झबरेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ। उसके पास से एक अन्य मोबाइल भी मिला, जिसे आरोपी ने रेलवे स्टेशन से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिल...