रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: रुड़की। मुरादाबाद के छजलैट निवासी सगुन कुमार ने जीआरपी चौकी में तहरीर देकर बताया कि गंगा-सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान उनका आईफोन चोरी हो गया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर रुड़की रेलवे स्टेशन पर आरोपी मोहम्मद मोईन निवासी रामपुर चुंगी को गिरफ्तार कर आईफोन बरामद कर लिया। टीम में चौकी प्रभारी सुशील कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल सतवीर सिंह, अनिरुद्ध त्यागी, विनोद कुमार, चंद्रकिरण शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...