Roorki News: ट्रक यूनियन सचिव को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप
रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। ट्रक यूनियन के सचिव ने एक व्यक्ति पर फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सचिव ने पुलिस को तहरीर देकर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। ट्रक यूनियन के सचिव अनिल चौधरी ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी यूनियन में अपनी गाड़ी लगाने को लेकर विवाद करता रहा है। आरोप है कि वह लगातार अपनी गाड़ी यूनियन में लगाने का दबाव बना रहा था। किसी विवाद के चलते यूनियन स्तर से उसकी गाड़ी नहीं लगाई जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.