Roorki News: ट्रक यूनियन विवाद में आरोप-प्रत्यारोप तेज, पूर्व सदस्य ने महामंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
रुडकी, सितम्बर 11 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। ट्रक यूनियन विवाद में शुक्रवार को ट्रक यूनियन के पूर्व सदस्य आवर्त सिंघल उर्फ सेठी ने यूनियन महामंत्री अनिल चौधरी, देवेंद्र चौधरी और अरुण चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने धमकी देन के आरोपों को बेबुनियाद बताकर इसे साजिश करार दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिंघल ने कहा कि बीते दिनों ट्रक यूनियन महामंत्री अनिल चौधरी ने समर्थकों के साथ इस मामले में तहरीर दी थी। सिंघल का आरोप है कि उन्होंने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि ट्रक यूनियन में पर्ची काटने के नाम पर रोजाना हजारों रुपये की आय होती है। इस संबंध में सवाल उठाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.