Roorki News: ट्यूबवेल के तार, ट्रांसफार्मर का तेल और वाइंडिंग चोरी
रुडकी, अक्टूबर 18 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में चोरों ने किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए विद्युत लाइन के तार और ट्रांसफार्मर का तेल व वाइंडिंग चोरी कर ली। शनिवार सुबह खेत पर पहुंचे किसान को घटना का पता चला। इसके बाद ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। प्रहलादपुर निवासी किसान राजेंद्र ने खानपुर-लक्सर हाईवे के पास अपने खेतों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा रखी है। जब वह खेत पर पहुंचा तो ट्यूबवेल तक आने वाली विद्युत लाइन के तार गायब मिले। ट्रांसफार्मर की जांच करने पर उसका तेल और वाइंडिंग भी गायब मिली। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: खेत में लगे ट्रांसफार्मर से कापर वायर व तेल चोरी इससे किसान को नुकसान उठाना पड़ा। किसान ने मामले की जानकारी ऊर्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.