Roorki News: टोल फ्लाईओवर पर मिला अज्ञात युवक का शव
रुडकी, अगस्त 7 -- Roorki News: भगवानपुर। टोल प्लाजा के समीप फ्लाईओवर पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने फ्लाईओवर पर युवक का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। साथ ही शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत यह भी पढ़ें- Fatehpur News: शहर के कबाड़ी मार्केट में नाले में मिला युवक का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.