Roorki News: टोल प्लाजा कर्मियों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: भगवानपुर। टोल प्लाजा पर युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थीथकी कवायदपुर गांव निवासी अर्णव कुमार ने सोमवार को भगवानपुर तवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि पांच सितंबर को वह अपने भाई और भाभी के साथ भगवानपुर टोल प्लाजा से गुजर रहा था। आरोप है कि इस दौरान आठ से दस टोल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.