Roorki News: टांडा भन्हेड़ा से प्रतिबंधित मांस बरामद
रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: मंगलौर। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार तड़के टांडा भन्हेड़ा गांव में छापेमारी कर करीब 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। इस दौरान छह से अधिक आरोपी फरार हो गए। गुरुवार तड़के टांडा भन्हेड़ा गांव में प्रतिबंधित पशु कटान की सूचना पर टीम ने छापेमारी की। पुलिस को मौके से करीब 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.