Roorki News: टक्कर लगने पर युवकों ने बाइक सवार को पीटा
रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: रुड़की। बाइक की टक्कर लगने पर सड़क किनारे खड़ दो युवकों ने बाइक सवार से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गए। बाइक सवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी सचिन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम वह मालवीय चौक से होते हुए बाइक से घर जा रहा था। इस बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े युवकों से जा टकराई। आरोप है कि इस पर दोनों युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट करना शुरू कर दी। शोर मचाने पर दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.