Roorki News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
रुडकी, जुलाई 27 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को आखिरकार राहत मिल गई। क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों को नया जीवन मिला है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों ने राहत की सांस ली और बारिश को खेती के लिए बेहद लाभकारी बताया। किसान सुशील चौधरी, राजपाल, प्रधान सतीश और कालूराम चौधरी ने कहा कि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण फसलें प्रभावित हो रही थीं और सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। अब समय पर हुई वर्षा से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी तथा किसानों की लागत भी कम होगी। बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। हरिद्वार रोड मोहल्ला, ओवरब्रिज के नीचे तथा रायसी रोड पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.