Roorki News: झबरेड़ी कलां में डबल मर्डर के बाद पीएसी तैनात, आरोपी की तलाश तेज
रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग के शक में पड़ोसी युवक और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। आरोपी के परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। शनिवार सुबह गांव में अमन ने पड़ोस में रहने वाले सूरज उर्फ मुन्ना पुत्र अशोक और अपनी बहन रूपा को गोली मार दी थी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। पुलिस ने दोनों शवों का शनिवार को ही पंचनामा भरकर रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए थे। इसके बाद दोनों परिवारों ने गांव में ही अलग-अलग दोनों मृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.