Roorki News: झबरेड़ा में वैद्य की दुकान से 11 हजार रुपये चोरी
रुडकी, जुलाई 4 -- Roorki News: झबरेड़ा। कस्बे में जाटोल मार्ग पर देसी दवाइयों की दुकान से दिनदहाड़े करीब 11 हजार रुपये चोरी हो गए। दुकानदार दोपहर में दुकान का शटर नीचे कर भोजन करने घर चला गया था। जानकारी के अनुसार, दुकानदार देसी दवाइयों की बिक्री के साथ वैद्य का कार्य भी करता है। वह दोपहर में दुकान का शटर नीचे गिराकर अपने घर खाना खाने गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में घुसकर गल्ले का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग 11 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। दुकानदार जब वापस लौटा तो गल्ला खुला देखकर उसे चोरी की जानकारी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.