Roorki News: झबरेड़ा में ड्रग इंस्पेक्टर की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी
रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता । कस्बा झबरेड़ा में मंगलवार शाम ड्रग इंस्पेक्टर हरीश ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर के पहुंचने की सूचना मिलते ही कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरातफरी मच गई। कई संचालक अपने मेडिकल स्टोर बंद कर मौके से चले गए। इस दौरान एक बंद मेडिकल स्टोर के खिलाफ सील लगाने की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने अलग-अलग मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर में दवाओं के रखरखाव, सीसीटीवी कैमरों और अवैध दवाओं की भी जांच की गई।ड्रग इंस्पेक्टर हरीश ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के रखरखाव में कमी पाई गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: मेडिकल स्टोर संचालकों को नशीली दवाओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.