रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बे के मुख्य मार्ग पर अमर जवान चौक के पास बुधवार दोपहर ओवरलोड वाहनों के कारण करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी होने पर छात्र-छात्राओं को भी सड़क पार करने में दिक्कत हुई। बाद में पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...