रुडकी, अक्टूबर 6 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, परिवहन और धार्मिक स्थलों से जुड़े विकास कार्यों को लेकर विधायक वीरेंद्र जाती ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख समस्याओं और लंबे समय से प्रस्तावित विकास कार्यों को मुख्यमंत्री के सामने रखते हुए इनके लिए शीघ्र स्वीकृति और बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। विधायक ने खाताखेड़ी से सलेमपुर तक सड़क निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही नगला से सफरपुर सड़क, रसूलपुर तिराहे से शाहपुर सड़क और इकबालपुर मार्ग से धर्मपुर सड़क समेत विधानसभा क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुधार की मांग रखी। विधायक ने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोग खेती और अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन आव...