रुडकी, सितम्बर 23 -- Roorki News: भगवानपुर। दुर्गा चौक झिड़ियान ग्रांट में आपस में झगड़कर हुड़दंग कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है। मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्गा चौक झिड़ियान ग्रांट में दो व्यक्ति आपस में विवाद कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। साथ ही सचिन कुमार और पंकज कुमार निवासी झिड़ियान ग्रांट का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...