रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: भगवानपुर। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि चुड़ियाला और अकबरपुर कालसो में विवाद कर रहे आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया कि चुड़ियाला निवासी दिलशाद, रोहिन और सुहेल तथा पनियाला निवासी बदर, सलमान और शहजाद के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, अकबरपुर कालसो में तौकीर और हारुन को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...