Roorki News: जैक से मकान उठाते समय दीवार गिरी, एक घायल
रुडकी, जुलाई 11 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। धीमान वाली गली में शनिवार को मकान का लेंटर उठाने के दौरान दीवार भरभराकर गिर गई। इससे एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया। अन्य श्रमिकों ने मलबे को हटाकर घायल साथी को बाहर निकाला। निजी नर्सिंग होम में उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, धीमान वाली गली में एक पुराने मकान को जैक के सहारे ऊपर उठाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक साइड की दीवार अचानक ढह गई। वहां काम कर रहा श्रमिक मयंक, निवासी मंगलौर, मलबे की चपेट में आ गया और उसके नीचे पूरी तरह दब गया। दीवार गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- Roorki News: आंखों के सामने मलबे में तब्दील हुआ सपनों का आशियाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.