Roorki News: जिले के 18 अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों को नोटिस, वेतन रोकने की चेतावनी
रुडकी, अक्टूबर 10 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सीईओ अमित कुमार चंद ने 18 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों को पदों के पुनर्निर्धारण और वित्तीय सर्वेक्षण में लापरवाही बरतने पर अंतिम नोटिस भेजा है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर अक्तूबर का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। सीईओ कार्यालय ने जारी नोटिस में कहा है कि सीईओ कार्यालय के विभिन्न पत्रों के माध्यम से सभी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पदों के पुनर्निर्धारण/वित्तीय सर्वेक्षण कराते हुए निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई विद्यालयों द्वारा वांछित सूचना संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.