रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। जिला सहकारी संघ की प्रबन्ध समिति के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। राजबीर सिंह अध्यक्ष और सतबीर सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। इससे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए ब्रजलता, चौधरी विजेन्द्र सिंह, राज्य सहकारी संघ देहरादून प्रतिनिधि के लिए नीशू राठी, राज्य सहकारी बैंक हल्द्वानी प्रतिनिधि के लिए सुशील राठी, नीशू राठी, प्रादेशिक कोऑपरेटिव देहरादून प्रतिनिधि मीनू, पंकज कुमार, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ देहरादून प्रतिनिधि पर विनोद कुमार, साजिद अली, उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ काशीपुर प्रतिनिधि पर पारुल कुमार, इफको प्रतिनिधि पर नीरज सैनी और कृभको प्रतिनिधि पर बबलू को निर्विरोध चुना गया। यह भी पढ़ें- A...