Roorki News: जाहरवीर गोगाजी के कीर्तन और मेले का शुभारंभ
रुडकी, सितम्बर 8 -- Roorki News: झबरेड़ा। भगवान जाहरवीर गोगाजी भिस्तीपुर के मंदिर में मंगलवार को कीर्तन और मेले का शुभारंभ भाजपा नेता अमीलाल वाल्मीकि ने फीता काटकर किया। कहा कि भगवान जाहरवीर गोगाजी की गाथा प्राचीन काल से ही श्रद्धा और आस्था के साथ गाई जाती रही है। हनुमानगढ़ में उनका प्रमुख मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान जाहरवीर गोगाजी महाराज से सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह, रामकुमार कश्यप, राज सिंह, विषम सिंह, रतन सिंह, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.