Roorki News: जानलेवा हमले में फरार आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। लखनौता चौराहे पर तमंचे से गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शेरपुर खेलमऊ निवासी आर्यन के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि नौ अक्टूबर को लखनौता चौराहे पर विजय सिंह, उसके भतीजे जैकी और ताऊ के बेटे बबलू पर विक्कल उर्फ काली और उसके आठ अन्य साथियों ने जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली भी चलाई थी, जिसमें तीनों घायल हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.