रुडकी, जुलाई 18 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। खेड़ी खुर्द में खेतों में बरसात का पानी भर जाने से फसलें बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पानी की जल्द निकासी कराने की मांग की है। पूर्व प्रधान चौधरी विनोद ने बताया कि खेड़ी खुर्द में मुंडा खेड़ा खुर्द और खेड़ी खुर्द, दोनों गांवों में बरसात में अत्यधिक जलभराव हो जाता है। आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने मुख्य पुलिया के सामने दीवार खड़ी कर दी है। इससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: जलभराव से फसलें बर्बादी की कगार पर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...