Roorki News: जलभराव के बीच डेंगू का खतरा बढ़ा, अस्पताल में आठ बेड का वार्ड तैयार
रुडकी, जुलाई 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने से डेंगू का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए सिविल अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पताल में आठ बेड का विशेष डेंगू वार्ड तैयार कर दिया गया है। इसके साथ ही डेंगू की रैपिड जांच के लिए आवश्यक टेस्ट किट भी उपलब्ध करा ली गई हैं, ताकि संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच और उपचार किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. मिश्रा ने बताया कि शहर के कई क्षेत्रों में बारिश के कारण पानी जमा हुआ है। ऐसे हालात में डेंगू फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.