रुडकी, जुलाई 24 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियों के बीच जर्मन हैंगर में प्रस्तावित सूफी नाइट कार्यक्रम को लेकर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जर्मन हैंगर का उपयोग केवल उर्स में आने वाले लाखों जायरीनों के ठहरने और आराम के लिए होना चाहिए, न कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए। उर्स तैयारियों की समीक्षा बैठक में विधायक ने अधिकारियों से कहा कि सूफी नाइट कार्यक्रम के कारण जर्मन हैंगर लंबे समय तक कार्यक्रम स्थल बना रहता है, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले जायरीन, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...