रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: शहर में जर्जर और आड़े-तिरछे विद्युत पोल लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। कई स्थानों पर विद्युत पोल तारों के बोझ से झुक गए हैं, जबकि कुछ पोल काफी समय से जर्जर हालत में खड़े हैं। वहीं, कई जगह पर विद्युत पोल सड़क किनारे पड़े हुए हैं। इनकी वजह से भी हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीएसएम कॉलेज के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने लगा विद्युत पोल जर्जर हालत में है। इसके अलावा मकतूलपुरी और शहर के अन्य स्थानों पर भी पुराने और क्षतिग्रस्त पोल लगे हुए हैं। कई जगह विद्युत तार भी नीचे की ओर लटके हुए हैं। डीएवी रोड, बीएसएम तिराहा और पुरानी तहसील पुलिस चौकी के समीप विद्युत पोल तारों के बोझ से झुके हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय ...