Roorki News: जमकर बरसे बदरा, 63 एमएम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को तड़के जमकर बारिश हुई। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार बीते 24 घंटे में 63 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.