रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: सुल्तानपुर, संवाददाता। केएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में फैंसी ड्रेस, बांसुरी सजावट और मटकी सजावट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की सचिव गीता शर्मा ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। ये त्योहार हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ ही उन्हें कुछ नया करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल सैनी ने बताया कि बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : विद्यालय में दिखी भारतीय संस्कृति की ख...