Roorki News: जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रुडकी, सितम्बर 4 -- Roorki News: भगवानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिरों में रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से की गई सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शाम होते ही मंदिर परिसर भक्ति गीतों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठे। कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के साथ-साथ कृष्ण जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी झांकियां सजाई गईं। झांकियों के दर्शन के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी बच्चों में भी जन्माष्टमी को लेकर खासा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.