रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर लक्सर कस्बे का बाजार सजकर तैयार हो गया है। पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजार में खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं और महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में भगवान श्रीकृष्ण के लिए आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और श्रृंगार का सामान लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। जन्माष्टमी को लेकर दुकानदारों ने भी विशेष तैयारियां की हैं। दुकानों पर ठाकुर जी के लिए अलग-अलग रंगों और डिजाइनों की पोशाकें उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपने घरों में विराजमान लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए मनपसंद पोशाक, मुकुट, बांसुरी और अन्य सजावटी सामान खरीद रहे हैं। यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर गाएं श्री कृष्ण के ये 5 भजन, भक्तिमय माहौल के लिए नोट करें बोल यह भी पढ़ें- Hapur News: जन्माष्...