Roorki News: जन्मदिन मना रहे परिवार पर घर में घुसकर फायरिंग, दो घायल
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सीमली गांव में जन्मदिन मना रहे एक परिवार पर घर में घुसकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने अपने साथियों संग घर में घुसकर तीन राउंड गोलियां चलाईं। घटना में मिखिल और अंशु के घायल होने की बात कही गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सीमली निवासी ईशु चौधरी 11 अक्तूबर की रात अपने घर पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहे थे। रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाला नवाब अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। तहरीर में तीन राउंड गोलियां चलाने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया है। ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.