रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। रुड़की में यूरिया खाद की रैक पहुंच गई है। इससे जिले के साथ ही गढ़वाल मंडल में खाद की आपूर्ति शुरू कर दी गई है लेकिन लक्सर गन्ना विकास समिति में खाद घोटाले के बाद समिति के गोदाम खाली पड़े हैं, जिससे किसान परेशान हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार जोशी ने बताया कि जनपद की अन्य समितियों से खाद की मांग मुख्य गोदाम तक पहुंच चुकी है, लेकिन लक्सर से अब तक कोई मांग प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में लक्सर गन्ना समिति को इस बार भी खाद नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जनपद में यूरिया खाद की कमी बनी हुई थी, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...