रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को सुल्तानपुर, लक्सर और खानपुर क्षेत्र में धन्यवाद एवं जनसंवाद रैली निकाली। उन्होंने कहा कि जनता के प्यार और आशीर्वाद से उन्हें बीमारी से लड़ने की शक्ति मिली और स्वस्थ होकर वह लोगों के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के इस प्यार को चुनाव में बदलाव में बदलना होगा। देश और प्रदेश की जनता भाजपा शासन से परेशान है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि क्षेत्र में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सभी वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत यह भी ...