रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: बुग्गावाला क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुड़कावाला, बंदरजुड़, शाहमांशूर, बुधवाशहीद और मजाहिदपुर गांवों में हाथियों का झुंड लगातार आबादी की ओर रुख कर रहा है। शाम ढलते ही हाथियों के गांवों के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों को अपनी जान-माल की चिंता सताने लगी है। वहीं, खेतों में घुसकर हाथी किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण कफील, नौशाद, मास्टर चंद्रलाल, अरविंद, पूरण और मोहित ने बताया कि शाम होते ही हाथियों का झुंड आबादी के आसपास दिखाई देने लगता है। ऐसे में ग्रामीणों को सड़कों से गुजरने में भी डर लगने लगा है। खासकर शाम और रात के समय काम से घर लौटने वाले लोगों को हाथियों से सामना होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की...