रुडकी, जुलाई 5 -- Roorki News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी की शिकायत करने पर युवक के परिवार वालों ने नाबालिग और उसकी मां को पीट डाला। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करने में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। बताया जाता है कि उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक पिछले कुछ दिनों से आते-जाते छेड़खानी कर रहा था। मामला बढ़ता देख नाबालिक ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद नाबालिग की मां लड़के की छेड़खानी का विरोध करने के लिए उनके घर पर गई। आरोप है कि इस बीच युवक और उसके परिवार के लोगों ने नाबालिक और उसकी मां को पीट दिया। शोर सुनकर कई लोग मौके पर आ गए और उन्होंने आरोपी हमलावरों के कब्जे से उन्हें छुड़ाया। इसके बाद पीड़ित पक्ष नें घटना की तहरीर कोतवा...